जामगांव आर। ग्राम किकिरमेटा स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में 32वीं अखंड रामधुनी प्रतियोगिता का शुभारंभ हर्ष और उल्लास के साथ किया गया। उद्घाटन अवसर पर रामधुन और रामायण के साथ पूरे वातावरण में भक्ति और श्रद्धा की गूंज सुनाई दी।
दीप प्रज्वलन एवं शुभारंभ के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू (पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग) रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश ठाकुर (अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी, जामगांव आर) ने की। विशेष अतिथि के रूप में रुपेन्द्र शुक्ला (महामंत्री जिला कांग्रेस), भेष कुमार आठे (जोन प्रभारी), देवकी जेठूराम निषाद (सरपंच), संतोष कुमार सिन्हा (उपसरपंच), अमित अग्रवाल (सरपंच बेल्हारी), रमाकांत साहू (सरपंच आगेसरा), रेवाराम साहू (सरपंच गातापार) एवं वरुणदेव नेताम (सरपंच टेमरी) उपस्थित रहे।
मौके पर पूर्व जिपं उपाध्यक्ष अशोक साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि –अखंड रामधुनी केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं, बल्कि यह समाज को जोड़ने और सकारात्मकता फैलाने का माध्यम है। भक्ति और सत्संग से ही मानव जीवन में शांति और सद्भाव बना रहता है। इस तरह के आयोजन हमारी संस्कृति की जड़ों को और गहराई से मजबूती प्रदान करते हैं। मैं आयोजन समिति और क्षेत्रवासियों को इस अद्भुत आयोजन के लिए बधाई देता हूँ। सभी अतिथियों ने सियाराम जी और हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामनाएँ दीं।
इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष जागेश्वर साहू,मनीष सिन्हा,कांशीराम साहू,महेश साहू,एसआर डड़सेना,सोहन ठाकुर,रफीक खान,धनेश्वर साहू,डॉ खिलावन निर्मल, योगेश निर्मल,ईश्वर निषाद,सहित चंद्रभान साहू, नारायण निषाद, देवनारायण साहू, पूर्व सरपंच नेतराम निषाद, महेश भौरे, चंद्रशेखर देवांगन, किशोर साहू और बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु इस अवसर पर उपस्थित रहे।