जामगांव (आर)। छत्तीसगढ़ शासन व उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर पाटनगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शिखा अग्रवाल के मार्गदर्शन में 18 अगस्त 2025, सोमवार को जामगांव महाविद्यालय में ऑनलाइन Leave एवं IPR मॉड्यूल कार्यशाला का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के स्थापना एवं लेखा शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य यह था कि महाविद्यालय के समस्त नियमित अधिकारी एवं कर्मचारी स्वंय ही अवकाश संपत्ति व अन्य आवेदन ऑनलाइन मोबाइल से कर सकें। कार्यशाला में प्रतिभागियों को विस्तार से यह बताया गया कि किस प्रकार मोबाइल से अवकाश हेतु आवेदन, संपत्ति का अपलोड एवं उपस्थिति (Attendance) प्रबंधन किया जा सकता है।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर ऑनलाइन Leave एवं IPR मॉड्यूल के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को सुगमता से करने के तरीकों को सीखा और समझा।