छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का जताया आभार

दुर्ग। छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन ने शनिवार प्रातःकालीन शाला संचालन को पुनः लागू करने के आदेश जारी करने पर स्कूल शिक्षा मंत्री माननीय गजेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। फेडरेशन के जिला अध्यक्ष दुर्ग कृष्ण कुमार वर्मा और ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार ने बताया कि मंत्री गजेंद्र यादव के हाल ही के पाटन प्रवास के दौरान संगठन द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया था तथा छात्रहित में शनिवार को पूर्व की भांति प्रातःकालीन शाला संचालन की मांग रखी गई थी।

फेडरेशन ने मंत्री को अवगत कराया था कि शनिवार को समय परिवर्तन के कारण साप्ताहिक योगाभ्यास, व्यायाम एवं अन्य पाठ्यसहगामी गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। संगठन की इस मांग पर सकारात्मक पहल करते हुए मंत्री यादव ने तत्काल आदेश जारी करने और अधिकारियों को निर्देशित करने का आश्वासन दिया था, जो अब लागू हो चुका है। संगठन ने इस निर्णय को छात्रों के सर्वांगीण विकास और अनुशासन के लिए अत्यंत लाभकारी बताया है तथा इसके लिए शिक्षा मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *