“भाजपा जामगांव आर मंडल में आज निकालेगी भव्य तिरंगा यात्रा – सांसद विजय बघेल सहित कई गणमान्य रहेंगे शामिल”


जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा दक्षिण पाटन में 13 अगस्त 2025, बुधवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। यह यात्रा ग्राम बटरेल से सुबह 10.30 बजे प्रारंभ होकर बेल्हारी, सुरपा, निपानी, रानीतराई, कौही, असोगा, करेला होते हुए जामगांव आर में संपन्न होगी।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देशभक्ति की भावना जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश जन-जन तक पहुँचाना है। यात्रा में दुर्ग लोकसभा सांसद श्री विजय बघेल, पूर्व विधायक, प्रदेश मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष, जिला पंचायत सभापति, जनपद उपाध्यक्ष, जनपद सदस्य, सरपंच, महाविद्यालय और विद्यालयों के अध्यक्ष, वर्तमान एवं पूर्व पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा मोर्चा के सदस्य तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन शामिल होंगे।

भाजपा मंडल महामंत्री निर्मल जैन, पूर्णेन्द्र सिन्हा तथा संयोजक श्रीकांत चंद्राकर एवं सह संयोजक भानुप्रिया साहू ने बताया कि यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया जाएगा। मंडल पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से इस ऐतिहासिक अवसर को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *