बटरेल में सादगीपूर्वक मनाया गया पूर्व मंत्री रमशीला साहू का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

बटरेल में सादगीपूर्वक मनाया गया पूर्व मंत्री रमशीला साहू का जन्मदिन, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने दी शुभकामनाएं

जामगांव आर। भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा पूर्व केबिनेट मंत्री रमशीला साहू का जन्मदिन समारोह बटरेल में सादगीपूर्वक आयोजित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने केक काटकर पूर्व मंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिलीप साहू, मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, महामंत्री द्वय निर्मल जैन एवं पुरणेंद्र सिन्हा, पूर्व मंडल अध्यक्ष धनराज साहू सहित अन्य वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र वर्मा ने कहा, “रमशीला साहू जी सरल और सहज स्वभाव की नेत्री हैं। उनके नेतृत्व और समाज सेवा के प्रयास हम हमेशा याद रखेंगे। आज उनके जन्मदिन पर हम उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं और उनके स्वस्थ एवं लंबी उम्र की कामना करते हैं।” पूर्व मंत्री रमशीला साहू ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के स्नेह और समर्थन ने मेरा उत्साह बढ़ाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से जनसेवा के मार्ग पर हमेशा आगे बढ़ती रहूँगी।

इस अवसर पर भाजपा नेता नेतराम निषाद, नरेश केला, रूपसिंह सिन्हा, अरुण चंद्रकार, जिनेश जैन, लुभम बंछोर, बेनी राम साहू, मुकेश साहू, देवेंद्र साहू, सोनसाय साहू, तिरथ पटेल, अभय ठाकुर, कमलेश साहू, हर्ष साहू, शेषनारायण सिन्हा, सीता राम साहू, कमलेश यादव, किरण वेदी साहू, हिरेंद्र साहू, दीपक साहू, बेनीराम साहू, प्रवीण वर्मा, ललित धनकर, सूरज निर्मलकर, भानुप्रताप साहू, किरण यादव, शिवकुमार साहू, वरुण देव नेताम, मनोज पटेल, युवराज साहू, कामता साहू, शेष नारायण साहू, चुम्मन साहू, शेखर साहू, टिक्कू साहू, युगल साहू, भेष कुमार साहू सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *