जामगांव आर । बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की पुनः भारी बहुमत से हुई जीत पर जश्न का माहौल रहा। भाजपा जामगांव आर मंडल के कार्यकर्ताओं ने किसान चौक जामगांव आर में एकत्र होकर आतिशबाजी की तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर विजय की खुशी मनाई। सभी कार्यकर्ताओं ने NDA की इस जीत को जनसमर्थन की विजय बताते हुए इसे विकास और स्थिरता के प्रति जनता के भरोसे का प्रतीक कहा।
कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता कन्हैया लाल साहू, कामता प्रसाद साहू, नरेश केला, मंडल महामंत्री पूर्णेंद सिन्हा, अरुण चंद्राकर, मनीष जैन, अंगेश्वर साहू, मेघनाथ सगरवंशी, कोमल साहू, युधिष्ठित चंद्राकर, मुकेश साहू, नरोत्तम साहू, उज्जव केला, संजू देवगन, शेखर देवांगन सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।