
जामगांव आर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 10 जून को भारत के सर्वाधिक लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने के अवसर पर भाजपा मंडल जामगांव आर द्वारा श्रीराम मंदिर जामगांव आर में विशेष पूजा-अर्चना एवं प्रार्थना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास, समृद्धि और उन्नति के लिए विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम से प्रार्थना की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की प्रगति एवं जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचा है। उन्होंने कहा कि मोदी जी का जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित है और उनकी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचा है। श्री साहू ने भगवान श्रीराम से प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा, जनपद सदस्य रामकुमार चन्द्राकर, भाजयुमो अध्यक्ष लुभम बंछोर, शहीद डोमेश्वर साहू शासकीय महाविद्यालय के अध्यक्ष नरेश केला, महिला मोर्चा महामंत्री नंदनी साहू, उपसरपंच मुकेश साहू, बूथ अध्यक्ष सीताराम साहू, कार्यालय मंत्री मेघनाथ सगरवंशी, आईटी सेल प्रमुख अंगेश्वर साहू, सांसद प्रतिनिधि मनीष जैन, वरिष्ठ कार्यकर्ता कामता साहू, कोमल साहू, जिलोखन चन्द्राकर, उज्वल केला, पंडित मुरली वैष्णव, जागेश्वर साहू, शुभाष केला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।