
[भरर से औरी तक कई गांवों में बूथ एवं ग्राम कांग्रेस कमेटियों का गठन, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह]
जामगांव आर। प्रदेश कांग्रेस, जिला कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम भरर, घोरारी, बीजाभाठा, भंसूली आर, मोहभट्ठा, सुरपा, टेमरी, नवागांव (ब) एवं औरी आर में बूथ एवं ग्राम कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सुपुत्र चैतन्य बघेल, पूर्व ओएसडी आशीष वर्मा, विधायक प्रतिनिधि अशोक साहू, जिला कांग्रेस सचिव राजाराम गहिरवार, जिला कोषाध्यक्ष आशीष जैन, जिला महामंत्री डॉ. धर्मेंद्र निर्मल, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री डॉ. रामनाथ साहू, मंडल अध्यक्ष कपूर साहू तथा दिनेश कुमारी चतुर्वेदी उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने सेक्टर, ग्राम एवं बूथ कमेटियों के गठन को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श कर नवगठित समितियों को संगठन की जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अवसर पर चैतन्य बघेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कांग्रेस संगठन की वास्तविक ताकत बूथ और ग्राम कमेटियां हैं। मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी जनता की आवाज को प्रभावी ढंग से उठा सकती है। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक कांग्रेस की विचारधारा को पहुंचाना और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ना है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रही है।
बैठक में प्यारेलाल भारदीय, रिखी नारंग, डेविड चंद्राकर, चेतन चंद्राकर, प्रेमप्रकाश पांडे, पोषण साहू, यादवराम सेन, प्रमोद भारदीय, लोकनाथ साहू, मेघनाथ डोंगरे, धनेश्वर यादव, गोपाल मार्कण्डेय, रणजीत मार्कण्डेय, रेखराज साहू, संजय यादव, रवि गहरवार, प्रेमलाल साहू, जीधन ठाकुर, रूपचंद देवांगन, दुजनारायण चतुर्वेदी, ललित चंद्राकर, द्वारिका साहू, विष्णु, सतीश सोनी, नानू, युवराज साहू, चंद्रहास साहू, रिवेंद्र सिन्हा, रवेल ठाकुर, रोहित ठाकुर, गजेंद्र साहू, मोरज चंद्राकर, केदार चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।