गब्दी गांव में ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान: घर-घर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता, योजनाओं की दी जानकारी

जामगांव आर। क्षेत्र के दरबार मोखली मंडल अंतर्गत ग्राम गब्दी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा “गांव चलो बस्ती चलो” अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के दौरान भाजपा कार्यकर्ता गांव के हितग्राहियों से घर-घर जाकर मिले और केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नेतराम निषाद उपस्थित रहे। उनके साथ कार्यक्रम प्रभारी संगीता शर्मा ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया और उनकी समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। कार्यकर्ताओं ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक घर तक पहुंचकर योजनाओं की जानकारी देना और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाना है। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष चंद्रशेखर कुंजाम सहित दीपक ठाकुर, धनेश्वर साहू, ओंकार यादव, डोमन कुंजाम, झम्मन यादव, सरिता कुंजाम, ज्योति साहू, परमिला साहू, बसंतीन यादव, जीमत कुंजाम सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *