दरबार मोखली में भाजयुमो की रणनीतिक बैठक : बूथ चलो अभियान को धार, अंबेडकर जयंती की तैयारी तेज

दरबार मोखली। दरबार मोखली में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। यह बैठक भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह के दिशा-निर्देशों पर, मंडल प्रभारी जिनेश जैन के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में “बूथ चलो अभियान” को प्रभावी बनाने और संगठन के स्थापना दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने पर विशेष जोर दिया गया। प्रत्येक बूथ पर युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई, जिससे संगठन की जमीनी पकड़ मजबूत हो सके।

इस दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में हो रहे प्रयासों को ऐतिहासिक बताते हुए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को भव्य रूप से मनाने का निर्णय भी लिया गया। प्रत्येक बूथ स्तर पर बाबा साहेब के जीवन और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी जिनेश जैन ने कहा कि युवा मोर्चा संगठन की रीढ़ है और कार्यकर्ताओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर सक्रिय रहना चाहिए। बैठक में ज्योति प्रकाश साहू (मंडल अध्यक्ष), डॉ. सुरेश साहू (महामंत्री), चित्रसेन कलिहारी, भास्कर वर्मा, पुष्कर साहू (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), आशीष बंछोर (सरपंच), तरुण चंद्राकर, पिंशु महिलांगे, गोपी चंद धर्मगुड़ी, रमेश बंछोर, निशांत बंछोर, शुभम साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *