भाजपा का गांव चलो -बस्ती चलो अभियान तेज : घुघुवा व करसा में हितग्राहियों तक पहुंची योजनाओं की जानकारी

पाटन। पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में “सेवा ही संगठन” के संकल्प के साथ संचालित भाजपा के “गांव चलो, बस्ती चलो” अभियान के अंतर्गत मंडल पाटन के ग्राम घुघुवा(क) एवं करसा में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पवन ठाकुर एवं रानी बंछोर द्वारा दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं थानेश्वर साहू, कोमल साहू, नरेश साहू एवं रद्दू साहू का सम्मान भी किया गया।

अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई। इसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि तथा निःशुल्क राशन योजना सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु पात्र हितग्राहियों को प्रेरित किया गया।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अंत्योदय के लक्ष्य—गांव, गरीब, किसान और मजदूर के समग्र विकास—को ध्यान में रखते हुए बस्ती-बस्ती भ्रमण कर आमजन से सीधा संवाद स्थापित किया।घुघुवा(क) में कार्यक्रम के पश्चात करसा बूथ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुरेंद्र साहू उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जनपद पंचायत पाटन के सभापति प्रणव शर्मा, कार्यक्रम प्रभारी प्रशांत शर्मा, दुर्वासा साहू, शक्ति केंद्र प्रभारी हर प्रसाद आडिल, त्रिलोक ठाकुर, चूड़ामणि साहू, केशव बंछोर, रवि साहू, पूनम शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *