गौरव पथ डिवाइडर पर सुरक्षा ग्रिल स्थापित, पाटन में सड़क हादसों पर लगाम के लिए नपं सभापति नेहा की पहल

पाटन। नगर क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। वार्डवासियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए सिन्हा सायकल स्टोर्स के समीप गौरव पथ स्थित सड़क डिवाइडर पर मजबूत सुरक्षा ग्रिल का निर्माण कराया गया है।इस पहल को लेकर पार्षद एवं सभापति नेहा बाबा वर्मा ने कहा कि आमजन की सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि यह कार्य विशेष रूप से दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात को सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से किया गया है।उन्होंने कहा कि डिवाइडर पर ग्रिल लगने से अनियंत्रित रूप से सड़क पार करने की घटनाओं में कमी आएगी, जिससे सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण संभव होगा। साथ ही आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिलेगी।श्रीमती वर्मा ने आश्वस्त किया कि नगरवासियों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार के जनहितकारी कार्य आगे भी निरंतर जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *