तिरंगे के रंग में रंगा दक्षिण पाटन , गांव-गांव पहुंच रही भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा; लोगों के हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्…

तिरंगे के रंग में रंगा दक्षिण पाटन , गांव-गांव पहुंच रही भाजपा की भव्य तिरंगा यात्रा; लोगों के हाथों में तिरंगा, जुबां पर वंदे मातरम्…

जामगांव आर। आगामी स्वतंत्रता दिवस एवं देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे ग्राम बटरेल से हुआ। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, युवा एवं ग्रामीणजन यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा बटरेल से प्रारंभ होकर उमरपोटी पहुंची, जहां शहीद डोमेश्वर साहू स्मारक में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने शहीद के परिजनों का सम्मान किया। इसके बाद गातापार चौक में ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा का जोशीला स्वागत किया। यात्रा के बेल्हारी पहुंचने पर शिवाजी चौक में माल्यार्पण किया गया। वहीं जय जवान, जय किसान चौक में स्वामी आत्मानंद विद्यालय (सेजेस) के विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा में शामिल होकर सामूहिक राष्ट्रगान किया। इसके बाद यात्रा टेमरी, सुरपा, ओदरागहन, निपानी एवं रानीतराई पहुंच रही है ।

भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने बताया कि तिरंगा यात्रा का समापन शाम 4 बजे जामगांव आर के किसान चौक में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है।
यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और देशभक्ति के नारों की गूंज सुनाई दी। तिरंगे के साथ निकली यात्रा ने ग्रामीण अंचल में राष्ट्रभक्ति का वातावरण निर्मित किया।कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, प्रदेश भाजपा मंत्री जीतेन्द्र वर्मा एवं भाजपा दुर्ग जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कौशिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। विशेष अतिथियों में डॉ. दया राम साहू, पाटन विधानसभा प्रभारी राजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री दिलीप साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, मंडल प्रभारी हर्षा चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति कल्पना साहू, जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सभापति रवि सिन्हा एवं खेमलाल देशलहरे सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हैं।

तिरंगा यात्रा में जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, तिरंगा यात्रा पाटन प्रभारी राजू निषाद, भाजयुमो अध्यक्ष लभम बंछोर, मंडल महामंत्री पुरनेन्द्र सिन्हा, निर्मल जैन, धनराज साहू, नरेश केला सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हो रहे है । इस दौरान महेश साहू, नारद साहू, अभिषेक सेन, जिनेश जैन, श्रीकांत चंद्राकर, सुरेश बंछोर, रूप सिन्हा, तेजेंद्र पिपरिया, भगवान सिंह चंद्राकर, मेघनाथ सागरवंशी, अमित अग्रवाल, रामसिंह बंसोड, हलधर महमल्ला, तीरथ पटेल, वायके साहू, कामता पटेल, भेन चंद्राकर, कौशल गंजीर, नरेंद्र धरमगुढ़ी, सोम साहू, डॉ. हिमाचल साहू, दुर्गेश रजक, उज्ज्वल केला,मुकेश साहू सहित अनेक लोग उपस्थित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *