
तिरंगा यात्रा में गांव-गांव उमड़ा जनसैलाब, शहीद डोमेश्वर साहू स्मारक और वीर नारायण चौक पर श्रद्धांजलि,ग्रामीणों ने किया सामूहिक राष्ट्रगान
जामगांव आर। देशव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भाजपा जामगांव आर मंडल द्वारा मंगलवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बटरेल से शुरू हुई यह यात्रा दर्जनों गांवों से गुजरते हुए जामगांव आर पहुंची। हाथों में तिरंगा और जुबां पर देशभक्ति के नारों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का उत्साह और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल,पूर्व विधायक डॉ. दया राम साहू, जिप सभापति कल्पना साहू,, पूर्व मंडल अध्यक्ष लालेश्वर साहू, उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, जनपद सभापति रवि सिन्हा एवं खेमलाल देशलहरे, जनपद सदस्य रामकुमार चंद्राकर, प्रभारी राजू निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल बतौर अतिथि शामिल हुए । तिरंगा रैली के दौररान उमरपोटी में शहीद डोमेश्वर साहू स्मारक में शहीद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर शहीद के परिजनों का सम्मान भी किया गया, बेल्हारी के जय जवान, जय किसान चौक पर विद्यार्थियों, शिक्षकों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और सामूहिक राष्ट्रगान किया। यात्रा इसके बाद टेमरी, सुरपा, ओदरागहन, निपानी और रानीतराई पहुंची। रानीतराई के शहीद वीर नारायण चौक में माल्यार्पण कर शहीदों को नमन किया गया। इसके बाद यात्रा औसर, डिगहारी, करेला और भरर होते हुए जामगांव आर पहुंची, जहां स्थानीय किसान चौक में वंदे मातरम् के सामूहिक गान के साथ यात्रा का समापन हुआ।यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा एवं जयघोष के साथ तिरंगा यात्रा का स्वागत किया।
दुर्ग सांसद की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री रजनी बघेल ने कहा कि देश की आजादी हमें असंख्य वीरों के त्याग और बलिदान से मिली है। तिरंगा यात्रा केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि उन वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम है, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता को जन-जन तक पहुंचाने का अभियान है। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री निर्मल जैन तथा भाजयुमो मंडल अध्यक्ष लुभम बंछोर ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर इस अवसर पर मंडल महामंत्री पुरनेन्द्र सिन्हा, नेतराम निषाद,,नरेश केला, महेश साहू, नारद साहू, गायत्री यादव, उत्तरा साहू,अभिषेक सेन, जिनेश जैन, श्रीकांत चंद्राकर, सुरेश बंछोर, रूप सिन्हा, तेजेंद्र पिपरिया, भगवान सिंह चंद्राकर, मेघनाथ सागरवंशी, अमित अग्रवाल, कन्हैयालाल साहू,रामसिंह बंसोड, हलधर महमल्ला, राजेश बंछोर,तीरथ पटेल, वायके साहू, कामता पटेल, भेन चंद्राकर, कौशल गंजीर, संजू साहू,नरेंद्र धरमगुढ़ी, सोम साहू, दीपक साहू,डॉ. हिमाचल साहू, दुर्गेश रजक, उज्ज्वल केला,मुकेश साहू, हर्ष साहू,कमलेश यादव, छबिलाल साहू,जेठू निषाद,मनीष जैन,अरुण चंद्राकर, नरोत्तम निषाद,यशवंत यादव, सुभाष यादव, यशवंत साहू, डोमनलाल, नागेंद्र आठे, देवेंद्र आठे, किरण साहू, हेमेंद्र देवांगन, सचिन डहरे, गजेंद्र भारती, तीरथ पटेल, भानुप्रताप साहू, डॉ हिमाचल साहू, आशीष साहू, गुमान साहू, कोवेंद्र साहू सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक : डॉ.दयाराम साहू
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि हर घर में तिरंगा फहराकर हम अपने वीर शहीदों के बलिदान को याद करें और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संकल्प लें। भाजपा नेता दयाराम साहू ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीनों रंग हमें त्याग, शांति, समृद्धि और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि गांव-गांव में तिरंगा यात्रा का उत्साह यह साबित करता है कि देशभक्ति आज भी प्रत्येक भारतीय के दिल में जीवंत है।