भिलाई। ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर दुर्ग सांसद विजय बघेल भिलाई स्थित गौसिया मस्जिद, केम्प-1 पहुंचे और वहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मस्जिद परिसर में विशेष सजावट, रौनक और श्रद्धा का वातावरण देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर नजरुल खान सहित मस्जिद कमेटी और मुस्लिम समाज ने सांसद बघेल का हार्दिक स्वागत किया।
सांसद विजय बघेल ने मुस्लिम समाज को ईद-ए-मिलादुन्नबी की मुबारकबाद देते हुए कहा कि यह पर्व अमन, भाईचारे और इंसानियत का पैग़ाम देता है। उन्होंने कहा, “पैग़म्बर मोहम्मद साहब की तालीमात आज भी मानवता के लिए एक रोशनी का चिराग हैं। हमारे समाज की सबसे बड़ी ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब है, जो हर धर्म और त्योहार को जोड़ती है। सभी को इस भाईचारे और एकता के संदेश को आगे बढ़ाना चाहिए।”कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल रहा। इस साल का अवसर इसलिए भी खास रहा क्योंकि नूर-ए-मुस्तफा (सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम) के दुनिया में तशरीफ लाने के 1500 साल पूरे हो चुके हैं।