दुर्ग। भारतीय जनता युवा मोर्चा दुर्ग जिला द्वारा पटेल चौक में कांग्रेस नेताओं भूपेश बघेल और टी.एस. सिंह देव का पुतला दहन कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के आह्वान पर तथा दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक के मार्गदर्शन में, जिला भाजयुमो अध्यक्ष हिमांशु सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान बागेश्वर धाम सरकार को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान को सनातन विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओं ने तीव्र नाराजगी जताई और सार्वजनिक रूप से माफी की मांग की।
• राहुल योगराज टिकरिहा बोले-कांग्रेस सनातनियों का अपमान करती है
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने कहा कि,
“सनातन धर्म केवल आस्था नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। कांग्रेस नेताओं द्वारा संतों और धार्मिक परंपराओं पर की जा रही टिप्पणी करोड़ों सनातनियों की भावनाओं को आहत करती है। युवा मोर्चा ऐसे हर सनातन विरोधी बयान का सड़क से सदन तक विरोध करेगा। जब तक भूपेश बघेल और टी.एस. सिंह देव अपने बयान पर माफी नहीं मांगते, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा।”
• भाजपा का कड़ा रुख
दुर्ग भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की राजनीति अब पूरी तरह तुष्टिकरण और सनातन विरोध पर आधारित हो चुकी है। भाजपा और भाजयुमो सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।
• बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सोनी, शिवेंद्र परिहार, जिला मंत्री गिरीश साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष तृप्ति चंद्राकर, कार्यालय मंत्री आसिफ अली, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज अग्रवाल, अनूप सोनी, अमर भोई सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। भाजयुमो की ओर से महामंत्री अनिकेत यादव, महिला मोर्चा महामंत्री जय श्रीराजपूत, रितेश शर्मा, निरंजय दुबे, शुभम सिंह, उमंग ताम्रकार, राहुल सिंह, ऋषि यादव, अविनाश दुबे, अविनाश मिश्रा, श्वेता यादव, राहुल दीक्षित, निखिल शर्मा, उमेश कोटवानी, सुमित सिंह, राम फुटन, चमन यादव, राजा बैरागी, नम्रता बांसोड़, अनिल साहू, जिनेश जैन, प्रवीण वर्मा, कुणाल वर्मा, अब्दुल्ला कुरैशी, रोहन मोटवानी, सुरुचि साहू, सौरभ साहू, शुभम दुबे, झरना वर्मा, सुमन वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ता व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।