जामगांव आर। ग्राम जामगांव आर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र प्रसाद शुक्ला की धर्मपत्नी एवं ग्राम पंचायत जामगांव आर के सरपंच तथा ब्लॉक सरपंच संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रूपेंद्र शुक्ला की माताजी श्रीमती निर्मला देवी शुक्ला का आज सायं लगभग 5 बजे दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
परिजनों के अनुसार स्वर्गीय श्रीमती शुक्ला का अंतिम संस्कार दिनांक 16 फरवरी 2026, दिन सोमवार को प्रातः 11 बजे जामगांव आर स्थित स्थानीय मुक्ति धाम में किया जाएगा।