रंगकठेरा एवं उमरपोटी के रमानस आयोजन में शामिल हुईं जिपं सभापति कल्पना नारद साहू, कहा -राज्य सरकार धर्म और संस्कृति के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध

जामगांव आर । दक्षिण पाटन क्षेत्र के ग्राम रंगकठेरा एवं उमरपोटी में आयोजित मानस सम्मेलन में जिला पंचायत दुर्ग की सभापति कल्पना नारद साहू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे और भक्ति भाव से रामायण का श्रवण किया। इस अवसर पर सभापति कल्पना नारद साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है और राज्य सरकार प्रदेश की संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीराम के वनवास काल के दौरान छत्तीसगढ़ में जिन स्थलों पर आगमन हुआ था, उन्हें संरक्षित एवं विकसित करने के उद्देश्य से राम वनगमन पर्यटन परिपथ योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत सीतामढ़ी हर-चौका से लेकर दंडकारण्य क्षेत्र तक के विभिन्न स्थलों को चिन्हित कर उनका विकास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में गौतमचंद जैन (समाजसेवी, बटरेल), रेवाराम साहू (सरपंच गातापार), दिलीप साहू (उपसरपंच), प्रेमिन साहू (पंच), ऋषिकांत साहू, गनेश्वर साहू, सुखराम ठाकुर, फुलेश्वर सोनवानी, रोहित कुमार, देवनारायण साहू, चरण सिंह, प्रमोद कुमार, गयाराम साहू, चोवाराम नेताम, गिरीश साहू, शिवप्रसाद साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *