सीएम की बैठक से पहले कोरबा में डबल मर्डर, सीएएफ जवान ने ली दो जानें

कोरबा। कोरबा जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बैठक से ठीक पहले छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के एक जवान ने अपने ससुराल में ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो लोगों की हत्या कर दी। यह वारदात हरदीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम महुआडीह की है।

जानकारी के अनुसार ग्राम रलिया निवासी टेकराम बिंझवार, जो सीएएफ की बांगो बटालियन में पदस्थ है, बुधवार सुबह अपने ससुराल महुआडीह पहुंचा। यहां उसने पहले अपने सर्विस रायफल से चाचा ससुर की बेटी 19 वर्षीय मंदासा पर तीन राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलने की आवाज सुनकर घरवाले अंदर छिप गए, लेकिन थोड़ी देर बाद आरोपी का सामना चाचा ससुर राजेश बिंझवार से हुआ। आरोपी ने उन पर भी गोलियां बरसाकर उनकी हत्या कर दी।

घटना के समय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ कोरबा प्रवास पर थे और कलेक्टर कार्यालय में मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में शामिल होने वाले है। इस बीच जवान द्वारा की गई हत्या से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए उच्चाधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *