सुशासन तिहार में लगेगा जनसमस्याओं का समाधान शिविर, नपं सभापति नेहा बाबा वर्मा ने की अधिक भागीदारी की अपील

सुशासन तिहार में लगेगा जनसमस्याओं का समाधान शिविर, नपं सभापति नेहा बाबा वर्मा ने की अधिक भागीदारी की अपील

पाटन। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार के अंतर्गत नगर पंचायत पाटन क्षेत्र में 15 मई 2026, शुक्रवार को विशेष जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर वार्ड क्रमांक 4 स्थित देवांगन समाज सामुदायिक भवन में आयोजित होगा, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी आमजन की समस्याएं सुनेंगे और आवेदन स्वीकार करेंगे। नगर पंचायत पाटन की सभापति एवं वार्ड क्रमांक 4 अखरा की पार्षद श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शासन की इस जनहितकारी पहल का लाभ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शिविर में नागरिक अपनी मूलभूत सुविधाओं एवं दैनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि शिविर में पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, बिजली, राशन कार्ड, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास, स्वास्थ्य, शिक्षा, राजस्व समेत अन्य विभागों से जुड़े मामलों पर आवेदन लिए जाएंगे। साथ ही प्राप्त प्रकरणों पर आवश्यक जांच एवं त्वरित कार्यवाही भी सुनिश्चित की जाएगी।

सभापति श्रीमती नेहा बाबा वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास के लोगों को भी शिविर की जानकारी दें, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस पहल का लाभ उठा सकें। उन्होंने जानकारी दी कि वे स्वयं 15 मई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक शिविर स्थल पर मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं के निराकरण में सहयोग प्रदान करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *