रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 12वीं कक्षा के बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार छत्तीसगढ़ से प्रगति अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। प्रगति ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 98.5% अंक प्राप्त किए हैं। राज्य की टॉप 5 सूची में चार लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं, जो लड़कियों के बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है। टॉपर्स की सूची में काव्य अग्रवाल ने 98.25%, आर्ची पटेल ने 98%, इशिका अग्रवाल ने 97.50%, आद्या अग्रवाल ने 97.25% और पूर्वी पारख ने 97% अंक हासिल किए हैं।
छत्तीसगढ़ में कुल परिणाम की स्थिति:
- कुल रजिस्टर्ड छात्र: 31,911
- एग्जाम में शामिल: 31,711
- कुल पास छात्र: 26,057
- ओवरऑल पास प्रतिशत: 82.17%
छात्रों के प्रदर्शन में एक बार फिर लड़कियां आगे रहीं। इस वर्ष लड़कियों का पास प्रतिशत 84.67% रहा, जबकि लड़कों का 79.92%। यह लगातार दूसरा साल है जब लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
चमकते नाम:
- रायपुर की पूर्वी नितेश पटेल ने 97.4% अंक हासिल किए।
- कबीर नगर के आदित्य प्रकाश गिरी को 92.89%,
- अश्वनी नगर, रायपुर के सिद्धार्थ शर्मा को 92.4%,
- वेदिका गर्ग को 91.20% अंक मिले।
- भिलाई के अधिमय सोनी ने 91.8% प्राप्त किए।
- महासमुंद के जुड़वां भाई चंद्रकांत साहू और चंद्रहास साहू ने 90% से अधिक अंक हासिल किए।
10वीं बोर्ड में भी लड़कियों का दबदबा:
CBSE 10वीं बोर्ड में भी छत्तीसगढ़ से 90.52% छात्र पास हुए हैं। यहां भी लड़कियों ने बाजी मारी—88.94% छात्र और 92.31% छात्राएं पास हुईं।
छात्रों की मेहनत और उनके शिक्षकों के मार्गदर्शन से मिले इस सफलता के परिणाम ने छत्तीसगढ़ को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया है।