सांसद निधि से निपानी के भाटापारा मुख्य मार्ग पर बनेगी सीसी रोड, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर जनपद सभापति रवि सिन्हा ने जताया आभार

सांसद निधि से निपानी के भाटापारा मुख्य मार्ग पर बनेगी सीसी रोड, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर जनपद सभापति रवि सिन्हा ने जताया आभार

जामगांव आर । दक्षिण पाटन ग्राम निपानी के भाटापारा मुख्य मार्ग पर लंबे समय से पक्की सड़क की मांग कर रहे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। क्षेत्र के सांसद विजय बघेल ने सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से सीसी रोड निर्माण के लिए 5 लाख 20 हजार रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। सड़क निर्माण की मंजूरी मिलने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में इस मार्ग पर कीचड़ और जलभराव के कारण आवागमन बेहद कठिन हो जाता था। सीसी रोड बनने से अब ग्रामीणों को आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होगा।

सड़क निर्माण की स्वीकृति पर जनपद सभापति रवि सिन्हा सहित ग्राम पंचायत के सरपंच राजेश ठाकुर, उपसरपंच तोरण साहू, भाजपा बूथ अध्यक्ष नारद साहू तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सांसद विजय बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों ने कहा कि सांसद ने उनकी लंबे समय से लंबित मांग को पूरा कर क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े विकास कार्यों को इसी प्रकार प्राथमिकता मिलती रहेगी। इस अवसर पर भरत निर्मलकर, मुकेश ठाकुर, कुंजबिहारी सिन्हा, मंगल साहू, ललित साहू, हेमसिंग साहू, रोहित सोनकर, नरेश सिन्हा, चंदन बंजारे, दुखित महिलांगे, जगेंद्र सिन्हा, नरेश नट, तोमन सिन्हा, अशोक सिन्हा, बेदन रघवंशी, बसंत साहू, भोज निषाद, दिनेश डहरिया, जगत यादव, सानू मार्कण्डेय, रामेश्वर रघवंशी, लक्ष्मीकांत साहू, बीरेंद्र सेन, अजय साहू, साकेत साहू, रविशंकर जोशी सहित ग्राम पंचायत के पंचगण एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *