जामगांव आर में भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

जामगांव आर में भाजपा मंडल की आवश्यक बैठक संपन्न, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

संगठन को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने पर जोर, पदाधिकारियों ने तकनीक के प्रभावी उपयोग का दिया संदेश
जामगांव आर। भारतीय जनता पार्टी मंडल जामगांव आर की आवश्यक बैठक मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन के ऑनलाइन डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की जानकारी देना तथा उसके प्रभावी उपयोग के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। बैठक में जिला भाजपा उपाध्यक्ष हर्षा लोकमणि चंद्राकर, जिला भाजपा आईटी सेल प्रभारी जूही चंद्राकर, विधानसभा पाटन के सह-संयोजक राजू निषाद सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने कहा कि बदलते समय में संगठन को मजबूत बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का उपयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाने और डिजिटल माध्यमों का अधिकाधिक उपयोग करने का आह्वान किया।

सह-संयोजक राजू निषाद ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से संगठन की योजनाओं और गतिविधियों को तेजी से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है। वहीं मंडल प्रभारी हर्षा लोकमणि चंद्राकर ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण और संगठनात्मक जानकारी प्राप्त करने का प्रभावी माध्यम बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से प्लेटफॉर्म से जुड़कर इसका लाभ लेने की अपील की। आईटी सेल प्रभारी जूही चंद्राकर ने डिजिटल प्लेटफॉर्म के संचालन, उपयोग और विभिन्न फीचर्स की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि तकनीक के माध्यम से संगठनात्मक कार्यों को अधिक सरल, पारदर्शी और प्रभावी बनाया जा सकता है। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री निर्मल जैन ने किया, जबकि अंत में महामंत्री पूर्णेन्द्र सिन्हा ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर शैलेन्द्री मंडावी जिला मंत्री, कल्पना साहू कमलेश वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पाटन,रामकुमार चंद्राकर जनपद सदस्य,हर्ष चंदेल भाजयुमो जिला मंत्री,रूपसिंह सिंहा प्राधिकृत अध्यक्ष,राजेश बंछोर प्राधिकृत अध्यक्ष, नारद साहू प्राधिकृत अध्यक्ष, कन्हैया लाल साहू,जागेश्वर शुक्ला, टेसराम साहू,गायत्री यादव,नंदनी साहू,भानुप्रिया साहू,पेमिन साहू,लीना साहू,चमेली चंद्राकर ,चंचल साहू,लुभम बंछोर,मुकेश साहू,महेश साहू,दीपक साहू,हर्ष साहू,अरुण चंद्राकर,गुमान साहू,राजेश बंछोर, मैंघनाथ सागरवंशी,यशवंत साहू,अशोक शर्मा,रामनारायन जोशी, कौशल गंजीर,नरेंद्र धर्मगुडि,सोनसाय साहू,भेन चंद्राकर,परमेश्वर चक्रधारी,नरोत्तम निषाद, अंगेश्वर साहू,संजू साहू,कमलेश यादव, पर बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *