बेल्हारी में भाजपा की जीत का जश्न : अटल चौक पर आतिशबाजी,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

बेल्हारी में भाजपा की जीत का जश्न : अटल चौक पर आतिशबाजी,भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

जामगांव आर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर बेल्हारी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। स्थानीय अटल चौक पर एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे का मुंह मिठा कराया और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को नमन कर उनकी स्मृति में विजय उत्सव मनाया।

भाजपा नेता महेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने बंगाल सहित अन्य राज्यों में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जो जनता के विश्वास का प्रतीक है।
पूर्व जनपद सदस्य सुरेश बंछोर ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार विकास और सुशासन के एजेंडे पर काम कर रही है, जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है।वहीं भाजपा बूथ अध्यक्ष रामसिंह बंसोड ने कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी। इस दौरान यादमल गोलछा,मनीष चंद्राकर, सनत शर्मा, भेन चंद्राकर, अभिषेक सेन, डॉ. एस. तहबिलदार, मुकेश साहू, बिसहत साहू, बाबूलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *