तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जामगांव आर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने किसान चौक में मनाई खुशी

तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर जामगांव आर में जश्न, कार्यकर्ताओं ने किसान चौक में मनाई खुशी

जामगांव आर। पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर जामगांव आर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। किसान चौक पर कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री पूरनेन्द्र सिन्हा ने कहा कि “देश प्रथम, दल बाद में” भाजपा की मूल भावना है। उन्होंने कहा कि इन राज्यों की जनता ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है।
वहीं भाजपा नेता मनीष जैन ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सफलता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है। इस अवसर पर भाजपा नेता नरेश केला,उपसरपंच मुकेश साहू, मेघनाथ सागरवंशी, अंगेश्वर साहू,राधेश्याम राठी, नरोत्तम साहू,अरुण चंद्राकर, दिनेश देवांगन सहित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस जीत को उत्सव के रूप में मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *