
रायपुर, 23 जुलाई। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने डीएलएड (द्विवर्षीय पाठ्यक्रम) प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य/अवसर परीक्षा-2026 का परीक्षा परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज कर ऑनलाइन परिणाम देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
ऐसे देखें परीक्षा परिणाम
परीक्षार्थी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट www.cgbse.nic.in पर जाकर अपना रोल नंबर दर्ज करें। इसके बाद परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है।
प्रथम वर्ष में 6,755 परीक्षार्थी पंजीकृत
डीएलएड प्रथम वर्ष परीक्षा में कुल 6,755 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 3,256 छात्र तथा 3,499 छात्राएं शामिल रहीं।द्वितीय वर्ष में 6,669 परीक्षार्थियों ने कराया पंजीयनडीएलएड द्वितीय वर्ष परीक्षा में कुल 6,669 परीक्षार्थियों ने पंजीयन कराया था। इनमें 3,541 छात्र एवं 3,128 छात्राएं शामिल हुए।छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपना परीक्षा परिणाम देखें और भविष्य के उपयोग के लिए उसकी प्रति सुरक्षित रखें।