बंगाल में 4 माह तक डटे रहे छत्तीसगढ़ के नेता, बूथ मैनेजमेंट से लेकर जनसंपर्क तक निभाई अहम भूमिका ! भाजपा प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र बोले -नमो-नितिन के नेतृत्व में तीन राज्यों में खिला कमल

बंगाल में 4 माह तक डटे रहे छत्तीसगढ़ के नेता, बूथ मैनेजमेंट से लेकर जनसंपर्क तक निभाई अहम भूमिका ! भाजपा प्रदेश मंत्री जीतेन्द्र बोले -नमो-नितिन के नेतृत्व में तीन राज्यों में खिला कमल

रायपुर/दुर्गापुर। पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की जीत को लेकर छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा ने इसे “सुशासन और विकास की जीत” बताया है। उन्होंने कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन का प्रतिफल है।
जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि वे जनवरी 2026 से मई 2026 तक दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने न केवल भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार किया, बल्कि बूथ मैनेजमेंट और चुनाव संचालन के विभिन्न पहलुओं पर भी विशेष ध्यान दिया। उन्होंने यह कार्य प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में किया।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में चुनौतीपूर्ण माहौल के बीच जनता को भयमुक्त कर मतदान के लिए प्रेरित करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी थी। ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में तुष्टिकरण और राजनीतिक हिंसा का माहौल था, लेकिन इसके बावजूद जनता ने निडर होकर मतदान किया।

भाजपा नेता ने इस जीत का श्रेय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व को भी दिया। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” का मंत्र अब देशभर में जन-जन की भावना बन चुका है। जितेन्द्र वर्मा ने इस सफलता को कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम बताते हुए कहा कि यह जीत राष्ट्र निर्माण और विकास की राजनीति में जनता के विश्वास की स्पष्ट अभिव्यक्ति है। साथ ही उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि भाजपा इसी तरह देश सेवा के पथ पर आगे बढ़ती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *