CG में महिला कांग्रेस को नई कमान : संगीता सिन्हा बनीं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

CG में महिला कांग्रेस को नई कमान : संगीता सिन्हा बनीं कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष

रायपुर, 4 मई 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को लेकर बड़ा फैसला सामने आया है। प्रदेश महिला कांग्रेस के नेतृत्व को लेकर लंबे समय से चल रही असमंजस की स्थिति अब खत्म हो गई है। पार्टी हाईकमान ने संगीता सिन्हा को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संजारी-बालोद विधानसभा क्षेत्र से विधायक संगीता सिन्हा को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है, जब संगठन में नए नेतृत्व की मांग लगातार उठ रही थी। उनके नाम पर मुहर लगाकर पार्टी ने स्पष्ट संकेत दिया है कि अब महिला कांग्रेस को नई दिशा देने की तैयारी है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि संगीता सिन्हा के नेतृत्व में संगठन को नई गति मिलेगी। जमीनी स्तर पर उनकी सक्रियता और अनुभव महिला कांग्रेस को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। खासकर महिलाओं से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय करने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *