“छत्तीसगढ़ : आरएसएस प्रांत प्रचारक अभय राम कुम्भकार के पिता मोहन लाल कुम्भकार का हृदयघात से निधन, अंतिम संस्कार 2 मई को सोनपुर पाटन में”

रायपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रचारक अभय राम कुम्भकार के पिता, श्री मोहन लाल जी कुम्भकार का 85 वर्ष की आयु में हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। यह दुखद घटना सभी परिचितों और संघ के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर लेकर आई है। परिजनों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मोहन लाल जी कुम्भकार का अंतिम संस्कार दिनांक 2 मई, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे उनके गृह ग्राम सोनपुर, पाटन में संपन्न किया जाएगा। सभी परिजनों, स्नेहीजनों और संघ के कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया है कि वे अंतिम संस्कार में उपस्थित होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *