दुर्ग। छत्तीसगढ़ सर्व समाज संगठन का शपथ ग्रहण पश्चात् प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। संगठन का चुनाव मुख्य अतिथि मुख्य चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं टैक्स सलाहकार श्री प्रेमचंद देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. भूपेन्द्र कुलदीप की गरिमामयी उपस्थिति में निर्विघ्न रूप से सम्पन्न हुआ। चुनाव उपरांत प्रांतीय कार्यकारिणी में प्रांताध्यक्ष श्री मेधनाथ यादव, उपाध्यक्ष श्री संतकुमार केशकर, महामंत्री श्री लखन लाल साहू, कोषाध्यक्ष श्री जीवन सिन्हा एवं सचिव श्री अशोक कुमार साहू को नियुक्ति पत्र प्रदान कर शपथ ग्रहण कराया गया।
इसके पश्चात नवनियुक्त प्रांताध्यक्ष द्वारा प्रांतीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए श्री ब्रह्मदेव पटेल को प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में श्री भोजराम डढसेना, श्री अनुरूप साहू, श्री धनश्याम कुमार देवांगन, श्री बेनीराम पटेल, श्री आनंद राम सिन्हा एवं श्री गैंद लाल वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री पेमलाल सिन्हा को प्रदेश प्रवक्ता/वरिष्ठ सलाहकार, श्री रमेश साहू को प्रदेश सलाहकार, डॉ. डी.पी. देशमुख को प्रदेश मीडिया प्रभारी, श्री भानु प्रताप यादव को प्रदेश अध्यक्ष (अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी सहसचिव नियुक्त किया गया।
इसके अतिरिक्त डॉ. कृष्ण कुमार पाटिल को प्रदेश अध्यक्ष (सांस्कृतिक एवं साहित्यिक प्रकोष्ठ), श्रीमती सुमन देवांगन को प्रदेश संयोजिका, श्रीमती कुमुद ताम्रकार को प्रदेश अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ), श्री शुभ्रकांत ताम्रकार को प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ), डॉ. कल्याण सिंह साहू को प्रदेश कार्यालय सचिव तथा श्री भागवत सोनी को प्रदेश संगठन सह सचिव नियुक्त कर शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर संगठन के संभागीय अध्यक्ष श्री शेखर साहू, भिलाई अध्यक्ष चंदूलाल मरकाम, भिलाई स्टील प्लांट अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री विजय रात्रे, उपाध्यक्ष श्री अनिल खेलवार, श्री मेधदत्त साहू सहित संगठन के अनेक सक्रिय एवं जुझारू पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कर्मचारी संगठन के सक्रिय साथी भानु प्रताप यादव द्वारा दी गई।