
जामगांव आर। भाजपा जामगांव आर मंडल की मासिक कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को भनसूली विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुषों के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर की गई। बैठक में मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष हर्षा चंद्राकर ने मासिक बैठकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सतत बैठकों से संगठन की गतिविधियों की जानकारी मिलती है तथा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संपर्क मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल राजनीति करने वाला दल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पुनर्निर्माण में योगदान देने वाला संगठन है, जो विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कार्य कर रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए लगातार सक्रिय रहने और राज्य व केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने पर नजर बनाए रखने की बात कही। बैठक में अपेक्षित कार्यकर्ताओं की कम उपस्थिति पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने अगली बैठक में पंचायत, जनपद, जिला पंचायत, सोसायटी अध्यक्ष सहित अन्य निर्वाचित और मनोनीत जनप्रतिनिधियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ संभाग प्रभारी नेतराम निषाद तथा मन की बात के जिला प्रभारी लोकमनी चंद्राकर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री पूरनेन्द्र सिन्हा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन निर्मल जैन ने किया। बैठक में सदस्य अगेश्वर साहू, अरुण चंद्राकर तथा पूर्व जनपद सदस्य सुरेश बंछोर ने जमीनी स्तर पर कार्य के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं से संगठन को अवगत कराया। इस अवसर पर गायत्री यादव, नंदनी साहू, उत्तरा साहू,योगेश्वर साहू, पुरसोत्तम साहू, तीरथ पटेल, महेश साहू, रामसिंह बंसोड,,भेनकुमार चंद्राकर,अभिषेक सेन,अरुण चंद्राकर, कोमल साहू, गोवर्धन साहू, दिनेश नागरिया, प्रवीण वर्मा,दीपक साहू,हर्ष साहू,अभिषेक सेन, परमेश्वर चक्रधारी, जागेश्वर शुक्ला, छबिलाल साहू, सोनसाय साहू, तारेश्वरी साहू सहित अन्य उपस्थित रहे।