रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम आगामी गुरुवार, 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आमजनों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं, मांगों एवं सुझावों को सुनेंगे।
जनदर्शन के दौरान प्रदेश के नागरिक मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याएं सीधे रख सकेंगे। मुख्यमंत्री साय संबंधित मामलों की जानकारी लेकर उनके त्वरित एवं यथोचित निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों एवं मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।