बाल दिवस पर बच्चों का हुनर आया सामने, रीवागहन स्कूल में लगा व्यंजनों का मेला,ग्रामीणों ने उत्साह से लिया हिस्सा

जामगांव आर। बाल दिवस के अवसर पर ग्राम रीवागहन स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में बाल मेले का आयोजन उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। मेले में स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और व्यावहारिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रकार के व्यंजनों की दुकानें सजाईं। बाल मेले में बच्चों द्वारा चाय, चाइनीज पकौड़ा, मंचूरियन, मोमोज, भेल, आलू चिप्स, ब्रेड बड़ा, मिर्ची भजिया, सिंघाड़ा सहित कई तरह के खाद्य पदार्थों के स्टॉल लगाए गए। बच्चों ने स्वयं ग्रामीणों को मेले में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। बच्चों के इस उत्साह को देखते हुए बड़ी संख्या में ग्रामीण नागरिक, विशेषकर महिलाओं ने पहुंचकर मेले का आनंद लिया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक शिक्षा, लेन-देन, आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं सामूहिक सहभागिता का अनुभव प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच माधुरी नरोत्तम निषाद, पंच जीधन साहू, दिनेश ठाकुर, जोहत राम साहू, अंकलहु राम साहू, डीजेंद्र ठाकुर, हीरामन साहू सहित शिक्षक यादराम साहू, मनोज कुमार साहू एवं मानसिंह साहू उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *