सेजस बेल्हारी में बाल दिवस की धूम, नन्हे कारोबारियों ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल; शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

सेजस बेल्हारी में बाल दिवस की धूम, नन्हे कारोबारियों ने लगाए स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल; शिक्षकों ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

जामगाँव आर । स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम विद्यालय (सेजस), बेल्हारी में 14 नवंबर को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय की प्राचार्य रीना चौधरी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और व्यावहारिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया।

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। विद्यार्थियों ने गुपचुप, सेवई, पेड़ी, भजिया, कॉफी, पास्ता, मैगी, आलू गुंडा, ढोकला, भेलपुरी और इडली सहित विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के आकर्षक स्टॉल लगाए। बच्चों ने स्वयं स्टॉलों का संचालन करते हुए खान-पान की बिक्री एवं व्यवस्थाओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन स्टॉलों के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान, आपसी सहयोग, प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता सीखने का अवसर मिला।

इस अवसर पर प्राचार्य रीना चौधरी ने विद्यार्थियों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे में असीम संभावनाएं और विशिष्ट प्रतिभा होती है। जरूरत है उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और सकारात्मक मार्गदर्शन देने की। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है।

वरिष्ठ व्याख्याता वाई.के. साहू ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की खुशियों, सपनों और प्रतिभाओं को सम्मान देने का अवसर है। बच्चे देश का भविष्य होने के साथ वर्तमान की सबसे बड़ी ऊर्जा भी हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक प्रभारी खुशबू मिश्रा एवं मुकेश्वरी ध्रुव, व्यायाम शिक्षिका चंद्रकला साहू तथा पीटीआई विद्या नायर सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर शिक्षकों ने सभी बच्चों को मिठाई खिलाकर बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में नीता वर्मा, मुकेश्वरी ध्रुव, लीलाधर सूर्यवंशी, खुशबू मिश्रा, के. हेमावती, गीतांजलि खुटैल, किशोर जायसवाल, देवेंद्र साहू, दीपिशा एन.के., वासुदेव नंदन नाग, चंद्रकला साहू, पुष्पेंद्र साहू, अमनदीप सोनी, तुषार कामरे, बुधराम साहू, कौशर अंजुम, पूनम सिंह अग्रवाल, प्रियंका आनंद, नरेंद्र साहू, श्रुति शर्मा, विद्या नायर, द्रौपती गंजीर, नेहा आनंद माहेश्वरी, सरस्वती चतुर्वेदी, विजय साहू, धारा साहू, हेमंत प्रजापति एवं भूषण लाल ठाकुर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही दोनों माध्यमों के छात्र परिषदों के अध्यक्ष, प्रभारी एवं पदाधिकारियों की भी सहभागिता रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *