मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल में सजा बाल मेला, बच्चों की प्रतिभा और हुनर ने मोहा सबका मन, अशोक साहू बोले-बाल मेला बच्चों की प्रतिभा निखारने और सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम

रानीतराई। मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल भंसूली (के) में बाल मेले का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक साहू, पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, भगवती मुकेश साहू सरपंच, गैंदलाल डहरिया पूर्व जनपद सदस्य, कमलेश नेताम पूर्व जिला पंचायत प्रतिनिधि, डॉ. हेमंत साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस एवं संतोष महाराज उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत दुर्ग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि बाल मेला विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता का अनुभव प्राप्त होता है। शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों, खेलकूद और व्यावहारिक कौशल को बढ़ावा देने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरपंच भगवती मुकेश साहू ने ग्राम में संचालित मां जाह्नवी पब्लिक स्कूल की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ संस्कारों की सीख देना सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता की भावना विकसित करते हैं।

बाल मेले में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न प्रकार के व्यंजनों एवं खिलौनों के स्टॉल लगाए गए। पालकों और ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया तथा विभिन्न व्यंजनों का आनंद लेते हुए खिलौनों की खरीदारी की। पूरे आयोजन में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा। इस अवसर पर स्कूल संचालक रमाकांत तिवारी, प्राचार्य नोहर लाल खुटियारे, सतीश साहू, प्रीतम निर्मल, धीरेन्द्र साहू, दिलीप सेन, पीताम्बर साहू, धनेन्द्र साहू, जीतू तारक, श्रीराम साहू, शिक्षिकाएं लोकेश्वरी साहू, राजेश्वरी साहू, अंजली यादव, भारती पाल, मधु वर्मा सहित विद्यार्थी, पालकगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *