बेल्हारी में संकुल स्तरीय दक्षता आधारित प्रतियोगिता, 30 विद्यार्थियों ने पांच विधाओं में दिखाई प्रतिभा

बेल्हारी में संकुल स्तरीय दक्षता आधारित प्रतियोगिता, 30 विद्यार्थियों ने पांच विधाओं में दिखाई प्रतिभा

जामगांव आर। संकुल स्रोत केंद्र बेल्हारी में उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों के लिए दक्षता आधारित संकुल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में संकुल अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बेल्हारी, धमना एवं किकिरमेटा के करीब 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रत्येक विद्यालय से 10-10 विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने अंग्रेजी कहानी वाचन, तीव्र पठन, गणितीय कौशल, मानसिक गणना एवं सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी सहित पांच निर्धारित विधाओं में अपनी प्रतिभा एवं दक्षता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की विभिन्न दक्षताओं की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना तथा आगामी संकुल से उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयाऱ करने के उद्देश्य से किया गया संकुल शैक्षिक समन्वयक कमलेश कुमार साहू ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में संबंधित विद्यालयों के शिक्षकों ने सक्रिय सहयोग से हुआ, इस प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी शैक्षणिक दक्षताओं को परखने और उनमें सुधार करने का अवसर मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *