पाटन अनुभाग के दो थाना प्रभारियों का तबादला, तारिक हरीश अमलेश्वर तो बसंत बघेल संभालेंगे जामगांव-आर थाना

पाटन अनुभाग के दो थाना प्रभारियों का तबादला, तारिक हरीश अमलेश्वर तो बसंत बघेल संभालेंगे जामगांव-आर थाना

पाटन। दुर्ग जिले में पुलिस विभाग ने प्रशासनिक कारणों से पाटन अनुभाग के दो थाना प्रभारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला किया है। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 21 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक मोहम्मद तारिक हरीश को थाना जामगांव-आर से स्थानांतरित कर थाना अमलेश्वर का थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं निरीक्षक बसंत कुमार बघेल को थाना अमलेश्वर से स्थानांतरित कर थाना जामगांव-आर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

प्रशासनिक कारणों से किया गया फेरबदल

पुलिस विभाग के इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जामगांव-आर और अमलेश्वर दोनों ही महत्वपूर्ण थाना क्षेत्र हैं। अधिकारियों की नई पदस्थापना के बाद संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था एवं पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर नई जिम्मेदारियां निर्धारित होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *