विधायक प्रतिनिधि विजय साहू ने विद्यार्थियों के साथ मनाई भूपेश बघेल के जन्मदिन की पूर्व संध्या, कुम्हली स्कुल में कराया नेवता भोज

विधायक प्रतिनिधि विजय साहू ने विद्यार्थियों के साथ मनाई भूपेश बघेल के जन्मदिन की पूर्व संध्या, कुम्हली स्कुल में कराया नेवता भोज

जामगांव आर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पाटन विधानसभा क्षेत्र के विधायक भूपेश बघेल के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुम्हली में नेवता भोज का आयोजन किया गया। ग्राम पंचायत कुम्हली के उपसरपंच एवं शाला के विधायक प्रतिनिधि विजय कुमार साहू ने विद्यार्थियों को नेवता भोज दिया और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के उत्तम स्वास्थ और मंगलमय भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान विजय कुमार साहू ने बच्चों के साथ भोजन किया तथा उन्हें पेन-पेंसिल का वितरण भी किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधान पाठक प्रभा सिंह, सीएल साहू, हुसैन चंद्राकर, युवा साथी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *