सेजस बेल्हारी में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव ; नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान !जनप्रतिनिधियों ने साइकिल और पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का दिया संदेश

सेजस बेल्हारी में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव ; नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत एवं मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान !जनप्रतिनिधियों ने साइकिल और पाठ्यपुस्तकों का वितरण कर शिक्षा, संस्कार और अनुशासन का दिया संदेश

जामगांव आर। नवीन शैक्षणिक सत्र के शुभारंभ पर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बेल्हारी में संकुल स्तरीय प्रवेश उत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम उत्साह और गरिमा के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा पहली, छठवीं एवं नवमी के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प भेंट एवं मिठाई खिलाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही वर्ष 2026 की दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति कल्पना नारद साहू थीं, जबकि अध्यक्षता शाला विकास समिति के अध्यक्ष मनीष चंद्राकर ने की। विशेष अतिथि के रूप में सरपंच अमित अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश साहू, पालक समिति अध्यक्ष महेश साहू,एस एम सी उपाध्यक्ष ज्योति साहू,संकुल समन्वयक सी.के. देवांगन एवं अन्य जनप्रतिनिधि,पालक सदस्यगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक एवं साइकिल वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।

इस दौरान मुख्य अतिथि कल्पना नारद साहू ने कहा कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त, जागरूक और संस्कारित समाज के निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने पालकों से बच्चों को अच्छे संस्कार देने और केवल अंकों की दौड़ तक सीमित न रखने का आग्रह किया। अध्यक्षीय उद्बोधन में मनीष चंद्राकर ने कहा कि विद्यालय संस्कार निर्माण की पवित्र पाठशाला है। उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने, पुस्तकों से मित्रता करने, सोशल मीडिया एवं मोबाइल का सीमित उपयोग करने तथा जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिक बनने का संदेश दिया। साथ ही शिक्षकों से विद्यार्थियों में जिज्ञासा, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और रचनात्मक सोच विकसित करने का आह्वान किया।

सरपंच अमित अग्रवाल ने विद्यार्थियों से समय का सदुपयोग करने, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने तथा माता-पिता और शिक्षकों का सम्मान करने की सीख दी। वहीं भाजपा नेता कमलेश साहू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अपार प्रतिभा है, जिसे सही मार्गदर्शन और आत्मविश्वास से नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है। विद्यालय की प्राचार्य रीना चौधरी ने विद्यालय की उपलब्धियों एवं विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी देते हुए पालकों से बच्चों की नियमित उपस्थिति, अध्ययन, स्वच्छता और व्यवहार पर विशेष ध्यान देने की अपील की। संकुल समन्वयक सी.के. देवांगन ने कहा कि प्रत्येक बच्चा विशिष्ट प्रतिभा का धनी होता है और उचित अवसर व मार्गदर्शन से वह जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। कार्यक्रम का संचालन खुशबु मिश्रा ने किया।

इस अवसर पर पालक सदस्य यादमल गोलछा, पवन साहू, भूपेंद्र मार्कण्डेय, डिकेश देवांगन, युवराज साहू, कैलाश निषाद, कीर्ति जारके, ममता भीमगंज,योगेंद्र कुमार साहू, उत्तम कुमार पटेल,के हेमावती, किशोर जायसवाल, मुकेश्वरी ध्रुव, गीतांजलि खुंटैल, देवेंद्र साहू, दीपिशा एन.के. मैम, वासुदेव नंदन नाग, चंद्रकला साहू, अनीता शर्मा, कमलेश कुमार साहू, श्रद्धा वर्मा, पुलस्त्य कुमार साहू, चलेश कुमार साहू, जागृति अग्रवाल, पुष्पेंद्र साहू, अमनदीप सोनी, तोषण लाल साहू, बुधराम साहू, लीलाधर सूर्यवंशी, सुश्री तृष्णा चक्रवर्ती, सुश्री कौशर अंजुम, बिलाल अहमद अंसारी, प्रियंका आनंद, खुशबू मिश्रा, नरेंद्र साहू, श्रुति शर्मा, पी.टी.आई. द्वय चंद्रकला साहू विद्या नायर, द्रौपती गंजीर, नेहा आनंद माहेश्वरी, विजय साहू, तुषार कामरे,हेमंत प्रजापति, भूषण लाल ठाकुर, अनिल कुमार सहित अन्य कर्मचारीगण, पालकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *