बेल्हारी में संकुल स्तरीय फाइनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन, 5 फरवरी को भिड़ेंगी टीमें

जामगांव आर । ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रथम, ग्रासरूट स्पोर्ट प्रोग्राम संकुल स्तरीय फाइनल कबड्डी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 5 फरवरी 2026, गुरुवार को एच.के.मेमोरीयल पब्लिक स्कूल बेल्हारी, पाटन, में आयोजित होगी।


बताया गया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ सुबह 10:00 बजे से होगा, जिसमें विभिन्न संकुलों की श्रेष्ठ कबड्डी टीमें फाइनल मुकाबलों में अपना दमखम दिखाएंगी। प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबलों के साथ खिलाड़ियों के कौशल, टीमवर्क और खेल भावना का प्रदर्शन देखने को मिलेगा। इस आयोजन का संचालन प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन एवं दानी स्पोर्ट्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजकों के अनुसार, इस तरह के ग्रासरूट स्तर के खेल आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है तथा राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभाओं को पहचान मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *