पाटन। ग्राम पंचायत पतोरा में पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी की चेतावनी दिए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग दुबे ने सोमवार को पंचायत सचिव महेंद्र साहू का स्थानांतरण आदेश जारी किया। उनके स्थान पर नरेश महतो को ग्राम पंचायत पतोरा का नया सचिव नियुक्त किया गया है। पदस्थापना आदेश जारी होने के बाद मंगलवार को नवनियुक्त सचिव नरेश महतो के प्रथम पंचायत आगमन पर सरपंच भुनेश्वर साहू के नेतृत्व में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया गया
इस अवसर पर पंचायत सदस्यों एवं ग्रामीणों ने नए सचिव से पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखने तथा विकास कार्यों में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई की अपेक्षा व्यक्त की।
पंचायत प्रतिनिधियों ने आशा जताई कि नए सचिव की नियुक्ति से पंचायत की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचेगा।