रायपुर-राजधानी के दीनदयाल आडिटोरियम में गुरुवार को योग आयोग की ओंर से अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,केबिनेट मंत्रीद्वय टंकराम वर्मा,लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा ने अपना पदभार ग्रहण किया।
इस अवसर पर उन्होंने योग के प्रचार-प्रसार और जनकल्याण के लिए आयोग की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि एक संपूर्ण जीवन पद्धति है, जो मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक रूप से व्यक्ति को सशक्त बनाती है।
उनका लक्ष्य रहेगा कि छत्तीसगढ़ के हर घर तक योग पहुँचे और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जाए,उन्होंने राज्य सरकार के प्रति इस नियुक्ति के लिए आभार भी जताया !
अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहा कि योग भारत की अमूल्य धरोहर है और छत्तीसगढ़ सरकार इसे जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि रूपनारायण सिन्हा के नेतृत्व में आयोग नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर कई गणमान्य व्यक्तियों और योग प्रशिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई,श्री सिन्हा के गृहक्षेत्र पाटन से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इस समारोह में शामिल हुए और सभी ने एक स्वर में योग को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
पाटन क्षेत्र के भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष लालेश्वर साहू,मण्डल अध्यक्ष कमलेश साहू,नरेश केला,पुरणेंद्र सिन्हा,भगवान चन्द्राकर, मेघनाद सागरवंशी,निर्मल जैन आदि ने कहा यह नियुक्ति राज्य में योग के प्रसार और स्वास्थ्य जागरूकता के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।