दुर्ग जिला भाजपा की बड़ी बैठक-6अप्रैल स्थापना दिवस से लेकर अम्बेडकर जयंती तक विविध कार्यक्रम…

दुर्ग-भाजपा की दुर्ग सम्भाग स्तरीय बैठक जिला कार्यालय में सम्पन्न हुआ आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस से लेकर 14 अप्रैल बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती तक संगठन द्वारा निर्देशित विभिन्न कार्यक्रमों को गति देने इस बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं के मध्य चर्चा हुई !

जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि स्थापना दिवस से लेकर आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न दायित्वों का निर्धारण कर इसके सफल संपादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए,उन्होंने बताया कि आयोजनों के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा एवं बाबा साहब अंबेडकर के योगदान को स्मरण कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया जाएगा।


   बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं स्थापना दिवस कार्यक्रम के प्रदेश प्रभार विक्रांत सिंह, विधायक ललित चंद्राकर,गजेन्द्र यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशिला साहू महापौर, अल्का बघमार जी, जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे सहित भारतीय जनता पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *