वृंदाधाम आगेसरा में शिव महापुराण, देवी दर्शन और कथा श्रवण करने दूर दूर से पहुंच रहे श्रद्धालु…

जामगांव आर–खारुन तट पर बसे वृंदा देवी मंदिर प्रांगण आगेसरा में नवरात्रि उत्सव पर स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती जा रही है ! मंदिर में मां वृंदा देवी की श्रृंगारयुक्त मूर्ति भक्तों में आकर्षण का केंद्र बनी हुई वहीं सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर में प्रज्वलित मनोकामना ज्योति के दर्शन के लिये भी दूर दूर से भक्त पपहुंच रहे है !

गुरुवार को कथावाचक पं राजेश पांडेय ने शिव महापुराण कथा के रोचक और महत्वपूर्ण प्रसंगों से श्रोताओं का मार्गदर्शन किया करते हुए बताया कि शिव का अर्थ कल्याणमयता है श्रद्धा भाव से उनकी कथा सुनने से पुण्य जागृत होता है व मनुष्य को परमपद की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि आंधी में जो पेड़ झुक जाता है वह फिर खड़ा हो जाता है लेकिन जो पेड़ आंधी में तन जाता है वह जड़ से उखड़ जाता है इसलिये जीवन में विनम्र बनिए,झुकना सीखिए,इससे आपके जीवन का कल्याण हो जाएगा।


कथा स्थल में भक्त आनंद और भक्ति में डूबे दिखाई दिए माताओं और बहनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। कथास्थल में रमाकांत साहू सरपंच,शीतल साहू सुशीला साहू उपसरपंच, केशव सोनी,ईश्वररी साहू ,राम्भिन निषाद,हेमलता,रोहित साहू,थानसिंग पटेल,गणेश सोनी,चैनू साहू,सरजू साहू,नंद कुमार पटेल,सुधु राम,चंद्रहास साहू सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *