पाटन ग्राम भरर में सीएम विष्णु देव साय का दौरा आज : कर्मा महोत्सव व सामूहिक विवाह में होंगे शामिल, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जामगांव आर । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 26 अप्रैल को पाटन क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। जारी आधिकारिक प्रोटोकॉल के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर बाद दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) तहसील पाटन पहुंचेंगे, जहां वे तहसील साहू संघ पाटन द्वारा आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं नव दम्पतियों को आशीर्वाद देंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर लगभग 2:15 बजे ग्राम भरर पहुंचेंगे। तहसील साहू संघ के संगठन सचिव सुरेंद्र साहू ने बताया कि सीएम साय यहां सामाजिक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए समाजजनों को संबोधित करेंगे तथा सामूहिक विवाह में शामिल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे। दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल पर अधिकारियों की निगरानी में तैयारियां जारी हैं, जिससे आयोजन को सुव्यवस्थित और सफल बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *