YC न्यूज़ डेस्क। 26 अप्रैल 2026 की बड़ी खबरें –
🌍 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय खबरें
🔶 अमेरिका का बड़ा फैसला
संयुक्त राज्य अमेरिका ने रूस और ईरान के तेल पर दी जा रही छूट पूरी तरह खत्म करने का ऐलान किया—साफ संदेश, “अब कोई राहत नहीं”
🔶 कनाडा की नई इमीग्रेशन पॉलिसी
कनाडा ने बड़ा बदलाव किया—हाई सैलरी वालों को तेजी से PR, जबकि अवैध प्रवेश करने वालों पर तुरंत डिपोर्ट की कार्रवाई
🔶 अमेरिका-ईरान वार्ता में गतिरोध
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची बिना मुलाकात लौटे, वहीं डोनाल्ड ट्रंप का बयान—“ईरान खुद हमसे संपर्क करे”
🇮🇳 देश की बड़ी खबरें
🔶 मणिपुर में तनाव
मणिपुर में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, सुरक्षाबलों ने आंसू गैस के गोले छोड़े
🔶 तेलंगाना की राजनीति में हलचल
के. कविता ने नई पार्टी TRS बनाने का ऐलान, 2028 चुनाव में के. चंद्रशेखर राव की BRS को चुनौती
🔶 भाजपा संगठन में महिला आरक्षण
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम में 33% महिलाओं को जगह देने का फॉर्मूला लागू
🔶 रिफाइनरी में आग और साइबर अटैक की आशंका
HPCL ने कहा—मई तक CDU यूनिट दोबारा शुरू होगी
🔶 करौली दंगे का खुलासा
राजस्थान के करौली दंगे में साजिश का पर्दाफाश—ऑडियो क्लिप्स में सामने आया पूरा प्लान
🔶 पंजाब में सियासी हलचल
भगवंत मान ने राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगा, सांसदों के दल बदल पर बड़ा विवाद
🔶 LPG सप्लाई पर बड़ा फैसला
भारत अब 10 नहीं बल्कि 15 देशों से LPG आयात करेगा—संकट में भी सप्लाई रहेगी जारी
🔶 हाई कोर्ट का बड़ा निर्देश
हर स्कूल में कम से कम 2 शिक्षक अनिवार्य, ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के आदेश
🔶 बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर
बुलंदशहर में बर्थडे पार्टी के विवाद में 3 लोगों की गोली मारकर हत्या
🔶 WHO की बड़ी पहल
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शिशुओं के लिए पहली मलेरिया दवा को मंजूरी दी
🏛️ राजनीति अपडेट
🔶 अरविंद केजरीवाल पर आरोप—नया आवास “शीशमहल” जैसा, विपक्ष का हमला
🔶 राहुल गांधी का आरोप—ममता बनर्जी BJP का रास्ता खोल रहीं
🔶 हिमंता बिस्वा सरमा का दावा—बंगाल में BJP बनाएगी “डबल सेंचुरी”
🔶 संजय सिंह ने सांसदों के दल बदल को बताया असंवैधानिक
🌡️ मौसम अपडेट
🔶 उत्तर प्रदेश के बांदा में पारा 47.4°C—देश का सबसे गर्म शहर
🔶 राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में हीटवेव अलर्ट
🏏 खेल जगत
🔷 DC vs PBKS मैच में हादसा—लुंगी एनगिडी सिर के बल गिरे, मैदान पर एम्बुलेंस बुलानी पड़ी
🔷 IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया
🔷 पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल कर रचा इतिहास