धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर बोले सीएम विष्णुदेव साय, कहा— राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण

धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर बोले सीएम विष्णुदेव साय, कहा— राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रेरक उदाहरण

रायपुर, 25 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के त्यागपत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उनके सार्वजनिक जीवन, कार्यशैली और राष्ट्रसेवा की सराहना की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान ने अपने प्रत्येक दायित्व का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है तथा उनका व्यक्तित्व और कार्यशैली सभी जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में धर्मेंद्र प्रधान ने विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विशेष रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार तथा विद्यार्थियों के लिए नए अवसरों के सृजन में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने का उनका निर्णय सार्वजनिक जीवन में नैतिक मूल्यों, मर्यादा और सिद्धांतों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उत्तरदायित्व और नैतिक आचरण का एक प्रेरक उदाहरण है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धर्मेंद्र प्रधान के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि राष्ट्रसेवा के उनके सतत प्रयास आगे भी देश के विकास और जनकल्याण को नई दिशा प्रदान करते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *