जंतर -मंतर का धरना समाप्त, CJP ने आंदोलन वापस लेने का किया ऐलान; प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर सरकार और CJP के बीच तीनों मांगों पर बनी सहमति

जंतर -मंतर का धरना समाप्त, CJP ने आंदोलन वापस लेने का किया ऐलान; प्रदर्शनकारियों में खुशी की लहर सरकार और CJP के बीच तीनों मांगों पर बनी सहमति

YC न्यूज़ डेस्क । जंतर-मंतर पर चल रहा CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के नेतृत्व में छात्र आंदोलन आखिरकार समाप्त हो गया है। सरकार और CJP के प्रतिनिधियों के बीच हुई महत्वपूर्ण वार्ता में तीनों प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद संगठन ने धरना खत्म करने का ऐलान कर दिया।
CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास ने बताया कि सरकार द्वारा उनकी तीनों प्रमुख मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद आंदोलन वापस लेने का निर्णय लिया गया है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ CJP प्रतिनिधियों की अहम बैठक हुई, जिसमें सभी लंबित मांगों पर सहमति बनी। दोनों पक्ष जल्द ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर समझौते की विस्तृत जानकारी साझा कर सकते हैं।

धरना समाप्त होने की घोषणा के बाद दिल्ली मेट्रो प्रशासन ने मंडी हाउस, राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशनों के बंद प्रवेश द्वार फिर से खोल दिए हैं। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी अपने घरों की ओर लौटने लगे हैं, हालांकि कुछ छात्र अभी भी जंतर-मंतर पर मौजूद हैं और संगठन के अंतिम निर्देशों का इंतजार कर रहे हैं। करीब कई दिनों से जारी इस आंदोलन के समाप्त होने के साथ ही राजधानी दिल्ली में सामान्य स्थिति बहाल होने लगी है। अब सभी की निगाहें सरकार और CJP की प्रस्तावित संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं, जिसमें समझौते के सभी बिंदुओं का औपचारिक खुलासा किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *