पाटन। शासकीय पुरणचंद कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तर्रा में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह एवं न्योता भोज का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग लोकसभा के सांसद माननीय श्री विजय बघेल उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलम राजेश चंद्राकर, जिला पंचायत सदस्य दुर्ग ने की।विशेष अतिथियों में पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती हर्षा चंद्राकर, अमलेश्वर नपं अध्यक्ष अमलेश्वर श्री दयानंद सोनकर, जनपद सदस्य श्रीमती संतोषी ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री कमलेश चंद्राकर, सांसद प्रतिनिधि श्री राजा पाठक एवं ग्राम तर्रा के सरपंच श्री विपिन चंद्राकर शामिल रहे।
मौके पर अपने संबोधन में सांसद श्री विजय बघेल ने कहा –“शिक्षक समाज का दर्पण होता है, जो अपने संपूर्ण जीवन को समाज के कल्याण हेतु समर्पित करता है।” उन्होंने इस अवसर पर गुरुजनों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। समारोह में शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष श्री रज्जू सोनी, समिति के सभी सदस्य तथा विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे। उनके संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्री वैभव तिवारी ने किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से लोकमनी चंद्राकर, कैलाश यादव (पूर्व मंडल अध्यक्ष), डॉ. आलोक पाल, राजू सोनकर, कुमार साहु, धर्मेंद्र सोनकर, प्रकाश चंद्राकर, शीतल चंद्राकर, हरि चंद्राकर, उपसरपंच राकेश चंद्राकर, डॉ. योगेश चंद्राकर, टेमन चंद्राकर, लक्ष्मण चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण, रामानंद चंद्राकर, विनोद साहू, ओमान चंद्राकर, हेमपू ठाकुर, विकास सोनी, राजू साहू (सरपंच झीठ), रवि (सरपंच सांकरा), नरेश चंद्राकर, राजेश वर्मा, अजीत ठाकुर, संदीप चंद्राकर, हेमंत चंद्राकर, पन्ना बंजारे, फेरहा राम धीवर, राहुल सोनी सहित अनेक लोग शामिल रहे।