कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ PCC को सौंपा बड़ा टास्क, स्मार्ट मीटर और जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर तेज होगा आंदोलन

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ PCC को सौंपा बड़ा टास्क, स्मार्ट मीटर और जल-जंगल-जमीन के मुद्दे पर तेज होगा आंदोलन

दिल्ली बैठक के बाद संगठन विस्तार और जनआंदोलन की रणनीति तैयार, बस्तर-सरगुजा पर रहेगा विशेष फोकस

रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) को राज्य सरकार के खिलाफ जनआंदोलन तेज करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी ने प्रदेश नेतृत्व को संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ-साथ जनता से जुड़े मुद्दों पर व्यापक अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में कांग्रेस नेतृत्व ने विशेष रूप से जल, जंगल और जमीन से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रदेशभर में जनसंपर्क और आंदोलन तेज करने पर जोर दिया। इसके साथ ही आदिवासी बहुल बस्तर और सरगुजा संभाग में सरकार की नीतियों को लेकर जनता के बीच पहुंचने और बड़े जनआंदोलन खड़े करने की रणनीति बनाई गई है।

स्मार्ट मीटर बनेगा प्रमुख चुनावी मुद्दा

प्रदेश में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे विरोध को कांग्रेस अब और व्यापक रूप देने की तैयारी में है। पार्टी बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं और स्मार्ट मीटर के विरोध को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदेशव्यापी अभियान चलाएगी।

बूथ स्तर तक संगठन को किया जाएगा मजबूत

कांग्रेस नेतृत्व ने संगठनात्मक मजबूती पर भी विशेष जोर दिया है। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और संगठन को मजबूत बनाने के लिए जल्द ही विस्तृत कार्ययोजना लागू की जाएगी। प्रदेश कांग्रेस का मानना है कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार जनता के बीच रहने और मजबूत संगठन के जरिए आगामी राजनीतिक चुनौतियों का सामना किया जाएगा। दिल्ली बैठक के बाद प्रदेश नेतृत्व अब इन रणनीतियों को जमीनी स्तर पर लागू करने की तैयारी में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *